मुजफ्फरनगर। कंपनी बाग जल्द ही एलईडी लाइटों से रोशन होगा। लाइटों के लिए 170 फैंसी खंभे भी लगाए जाएंगे। जिन पर एक करोड़ रुपये से अधिक का खर्च आएगा। पालिका पथ प्रकाश विभाग ने फैंसी पोल लगाने की तैयारी शुरू कर दी है।
नगर पालिका के तत्वावधान में कमला नेहरू वाटिका यानी कंपनी बाग का सुंदरीकरण कराया जा रहा है। इसी कड़ी में कंपनी बाग में एलईडी लाइट लगवाई जाएंगी। इस बार कंपनी बाग के विभिन्न स्थानों पर 170 फैंसी खंभे लगवाए जाएंगे। जिनमें 72 और 84 वाट के एलईडी बल्ब लगेंगे। खंभे की आपूर्ति और कनेक्शन जोड़ने के लिए एक करोड़ आठ लाख रुपये का व्ययानुमान तैयार किया गया है। प्रस्ताव बोर्ड बैठक में पारित हो चुका है। चुनाव आचार संहिता लागू होने के कारण कार्य में विलंब हो रहा है।