फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान, चेयरपर्सन ने किया शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर संचारी रोग नियंत्रण अभियान का चेयरपर्सन उमा त्यागी ने शुभारंभ किया। इस मौके पर सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अन्नू चौधरी ने संक्रामक रोगों से बचाव के उपाय बताए।
विज्ञापन

सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अन्नू चौधरी ने बताया कि 31 अक्तूबर तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत संचारी रोगों पर सीधा वार किया जाएगा। आंगनबाड़ी एवं आशाएं घर-घर जाकर रोगियों की खोज करेंगी। साथ ही संक्रामक रोगों से बचाव के उपाय बताएंगी। उन्होंने मच्छरों से बचाव के उपाय बताए। नियमित मच्छरदानी का प्रयोग करने, पूरी आस्तीन की कमीज पहनने के लिए जनता को जागरूक किया। इस मौके पर यतेंद्र गिरी, लोकेश शर्मा, विनोद, श्रीपाल, स्वास्थ्य विभाग की एएनएम व आशा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें