अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि तहसील आपके द्वारा अभियान को सफल बनाने के लिए आम आदमी के बीच में जाना पड़ेगा। उनको विश्वास दिलाना होगा कि हम आपकी समस्याओं का समाधान करने के लिए तत्पर हैं।
जिला पंचायत सभागार में डीएम ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान करने के लिए ही कार्यक्रम चलाया जा रहा है। किसी भी व्यक्ति को अपनी समस्याओं को लेकर कार्यालय के अनावश्यक चक्कर नहीं लगाने पड़ें।
जमीनों की पैमाइश सही तरीके से की जाए। टीम पहले जाए स्थिति देखे, मौके की स्थिति देखकर ही पैमाइश करे। गांव में शौचालय, शिक्षा, स्वास्थ्य संबंधी, पेंशन संबंधी, राशन कार्ड, आवास योजना लाभ पात्र व्यक्ति को मिलना चाहिए। अपर जिला अधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर ने सभी राजस्व कर्मियों से कहा कि नागरिकों को न्याय मिलना चाहिए।