फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नम आंखों से दी चितरंजन को श्रद्धांजलि

Tue, 01 Sep 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। दिवंगत राज्यमंत्री चितरंजन स्वरूप को एसडी इंटर कॉलेज के मैदान में हजारों लोगों ने श्रद्धांजलि दी। दलगत राजनीति से ऊपर उठकर लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। उनके चित्र पर सभी ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


एसडी इंटर कॉलेज के मैदान में हुई श्रद्धांजलि सभा में रस्म पगड़ी का कार्य विधि-विधान के साथ हुआ। चितरंजन स्वरूप के बड़े बेटे गौरव स्वरूप को पगड़ी बांधी गई।

श्रद्धांजलि सभा में केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान, सांसद हुकुम सिंह, सांसद यशवंत सिंह, प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री मानपाल सिंह, मुकेश चौधरी, भाजपा विधायक सुरेश राणा, सपा विधायक नवाजिश आलम खान, नाहिद हसन कैराना, गुलाम मोहम्मद सिवालखास, एमएलसी वीरेंद्र सिंह, नसीब पठान, मुश्ताक अहमद, ओमप्रकाश शर्मा, हेमसिंह पुंडीर आदि विधायकों ने चितरंजन स्वरूप के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन


पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, सोहनवीर सिंह, सईदुज्जमा, अमीर आलम खान, पूर्व मंत्री दीपक कुमार, धर्मवीर बालियान, चेयरमैन पंकज अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन डॉ सुभाषचंद्र शर्मा, कपिलदेव अग्रवाल ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इसके अलावा सपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र सैनी, शामली जिलाध्यक्ष किरणपाल कश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष सतपाल पाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष नानू मियां, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, नगर अध्यक्ष राशिद सिद्दीकी, पूर्व विधायक ठाकुर जगत सिंह, उद्योगपति सुभाष चौधरी, मास्टर विजय सिंह, भाजपा नगराध्यक्ष श्रीमोहन तायल, संजय अग्रवाल, बसपा नेता अभिषेक चौधरी, ब्राह्मण महासभा के संरक्षक जयकुमार शर्मा, देवव्रत त्यागी आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

संचालन साधुराम गर्ग एवं भारत भूषण अरोरा ने किया। श्रद्धांजलि सभा में चितरंजन स्वरूप की पत्नी वीना स्वरूप, भाई रघुनंदन स्वरूप, बेटे गौरव स्वरूप, सौरव स्वरूप, विकास स्वरूप आदि मौजूद रहे। सामाजिक संगठनों, व्यापारिक संगठनों, शैक्षिक संगठनों आदि की तरफ से बड़ी संख्या में शोक संदेश भी पढ़कर सुनाए गए।

मुलायम, अखिलेश का शोक संदेश पढ़ा गया
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का शोक संदेश पढ़कर सुनाया गया। दोनों ने चितरंजन स्वरूप को सच्चा समाजवादी बताया। यह भी कहा कि दुख की घड़ी में समाजवादी पार्टी चितरंजन स्वरूप के परिवार के साथ है।

दो नेताओं के जूते उड़ा लिए
मुजफ्फरनगर। रस्म तेरहवीं के आयोजन के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सतपाल सिंह पाल और पूर्व नगर पालिका चेयरमैन कपिलदेव अग्रवाल के किसी ने जूते साफ कर दिए। कार्यक्रम समापन के बाद लोग जब बाहर निकले, तो जूते गायब देख हैरान रह गए। दोनों नेता बिना जूते ही वहां घर लौटे।

यातायात की अलग से की गई थी व्यवस्था
मुजफ्फरनगर। चितरंजन स्वरूप की रस्म तेरहवीं में आने वाली शुभचिंतकों की भीड़ को देखते हुए अलग से यातायात की व्यवस्था की गई थी। रोडवेज बसों का संचालन जीआईसी ग्राउंड से हुआ। हालांकि इस व्यवस्था से शहर के लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें