फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके में आई महिला ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
मायके में आई महिला ने फांसी लगाई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। हरिद्वार स्थित ससुराल से तीन दिन पूर्व मायके आई महिला ने शनिवार सुबह घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के भरतिया कॉलोनी निवासी राजकुमार वाल्मीकि की बेटी उर्वशी की शादी करीब नौ साल पूर्व हरिद्वार निवासी बिजेंद्र के साथ हुई थी। दंपती के एक बच्चा भी है। 25 जून को उर्वशी परिजनों से मिलने के लिए मायके आई थी। शनिवार सुबह पिता व अन्य परिजन काम पर चले गए थे। उसी दौरान उर्वशी ने घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में खुद को अंदर बंद कर पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। दोपहर को परिजन काम से लौटे तो कमरा बंद देख उन्होंने खिड़की से झांककर देखा, तब घटना की जानकारी हुई। सूचना पर इंस्पेक्टर योगेश शर्मा मौके पर पहुंचे और कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को पंखे से नीचे उतरवाया। इंस्पेक्टर ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया गया है। महिला के ससुराल पक्ष को घटना की जानकारी दे दी गई है। अभी तक तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें