फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सतरंगी छटा बिखेरी

Mon, 09 Nov 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कुंवर जगदीश प्रसाद सनातन धर्म हाईस्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने  रंगमंचीय सांस्कृतिक विद्या से परिपूर्ण भारतीय परंपराओं को दर्शाते हुए सौम्य प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान, पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश, लाला फूल चंद कंसल ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। बच्चों ने अनेक नृत्य, गीत, सामूहिक नृत्य आदि की प्रस्तुति दी।

उर्वशी, इशिता, ईशा, शगुफ्ता, खुशबू, सलोनी की प्रस्तुति सराहनीय रही। इस दौरान अलंकरण समारोह में आकांक्षा बंसल, निखिल कुमार, अखिल बंसल को विमल गुप्ता ने सम्मानित किया। समर्थ प्रकाश ने भी मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया। हिंदी में सर्वाधिक अंक लाने वाले निखिल को श्याम लाल बंसल ने सम्मानित किया।
विज्ञापन


विद्यालय के अध्यक्ष हरिमोहन बत्रा, प्रबंधक आत्माराम गर्ग, शंकर स्वरूप, अनिरुद्ध सर्राफ, राधुराम गर्ग, भीमसेन कंसल, जनार्दन स्वरूप, नवीन बंसल, सुशील शर्मा, नरेंद्र गुप्ता, श्याम लाल बंसल, डॉ कुलदीप मोहन, सुशील गोयल, शिवचरण गर्ग, गिरवर सिंह, अरविंद गर्ग आदि रहे। प्रधानाचार्या मीता गुप्ता ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें