फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सज गए बाजार, धनतेरस आज

Mon, 09 Nov 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। दीपावली पर्व को लेकर बाजार सज गए हैं। लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। सोमवार को धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। दुकानदारों को अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। उधर, खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ रही भीड़ के कारण शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है, जिसे सुव्यवस्थित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने उचित इंतजाम नहीं किए हैं।
विज्ञापन


पंच दिवसीय त्योहारों का दीपावली पर्व सोमवार से शुरू होगा। दीपावली के लिए बाजार पूरी तरह से सजे हुए हैं। नागरिक रोशनी के त्योहार को मनाने के लिए पूरी तैयारी में जुटे हैं। नागरिक बाजारों में जमकर खरीदारी कर रहे हैं। मिट्टी और प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी श्री लक्ष्मी-गणेश जी की प्रतिमाओं की ब्रिकी जोर-शोर से हो रही है।

झांसी रानी, शिव चौक, भगत सिंह रोड, नई मंडी, चौड़ी गली आदि बाजारों को सजाया गया है। पंच पर्व में सोमवार को धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा।  इस पर्व को लेकर दुकानदारों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें