फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूनतम पारा 2.2 डिग्री, कंपकंपाते गुजरी सबसे ठंडी रात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे ठंडी रही सोमवार की रात
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शीत लहर ने लोगों की कंपकंपी छुटा दी है। सोमवार रात का न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री तक गिर गया। दिन में धूप खिलने से लोगों को राहत मिली। कोहरा भी छाया रहा।
पाले और शीतलहर से ठंडक घुल रही है। मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि सोमवार रात का न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री तक गिर गया, जबकि रविवार रात को पारा चार डिग्री पर था। लगभग दो डिग्री की गिरावट से लोगों की कंपकंपी छूट गई। इससे पहले 16 दिसंबर का न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री तक गिरा था। आधी रात के बाद कोहरा भी छाया रहा। जिससे वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हाईवे पर वाहनों की रफ्तार घट गई।
विज्ञापन

इस तरह बदलता गया मुजफ्फरनगर का तापमान
तिथि अधिकतम न्यूनतम
21 दिसंबर 20.4 डिग्री 2.2 डिग्री
20 दिसंबर 18.3 डिग्री 4.0 डिग्री
19 दिसंबर 20.2 डिग्री 4.5 डिग्री
18 दिसंबर 14.8 डिग्री 5.5 डिग्री
17 दिसंबर 18.1 डिग्री 5.9 डिग्री
16 दिसंबर 20.4 डिग्री 3.2 डिग्री
15 दिसंबर 20.9 डिग्री 7.4 डिग्री
सर्दी के कपड़ों की खरीदारी बढ़ी
मुजफ्फरनगर। सर्दी बढ़ते ही गर्म कपड़ों की खरीदारी बढ़ गई है। एसडी मार्केट में मंगलवार देर रात तक ग्राहकों की भीड़ रही। ऊनी वस्त्रों के अलावा जैकेट और अन्य कपड़े खरीदे।
विज्ञापन

नगरपालिका ने शुरू किए अलाव
मुजफ्फरनगर। शहर के कई स्थानों पर नगरपालिका ने अलाव जलवाने शुरू कर दिए हैं। शिव चौक, भगत सिंह रोड, प्रकाश चौक और महावीर चौक पर अलाव की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें