फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतलहर से सूरज की तपिश भी बेअसर, सुबह कोहरे से थमा रहा जनजीवन

Tue, 02 Jan 2018 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
घने कोहरे के बीच गुजरते साइकिल सवार युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला बीते दो दिनों से पूरी तरह ठंड की चपेट में है। मंगलवार को दोपहर बाद सूरज तो निकला, लेकिन शीतलहर ने सूरज की गर्मी को शांत कर दिया। ठंडी हवाओं ने सूरज की तपिश को बेअसर कर दिया। शहर के मुख्य चौराहों और गलियों में लोग दिन में भी अलाव तापते नजर आए।
विज्ञापन


ठंड का असर इतना अधिक था कि लोग दिन में भी कांपते नजर आए। सुबह के समय कोहरा छाया रहने से व्यापार प्रभावित हुआ, बाजार देरी से खुले। इसी के साथ ट्रेनें लेट रहीं और सड़क यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। 

मंगलवार को भी जिला पूरी तरह ठंड के आगोश में रहा। ठिठुरन और गलन भरी सर्दी से जीवन ठहरता नजर आया। सुबह के समय शहर में कोहरा छाया हुआ था और जनजीवन पूरी तरह रुका रहा। कोहरा दस बजे तक छाया रहा, जिस कारण लोगों को शहर में गली-मोहल्लों तक अलाव जलाकर हाथ सेंकते हुए देखा गया।
विज्ञापन


धुंध और कोहरे से सुबह के समय अंधेरा सा छाया रहा। बाजार में भी ज्यादा चहल-पहल नजर नहीं आई। ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने चार जनवरी तक आठवीं तक के सभी स्कूलों की छुट्टी कर दी है।

हिमालय में लगातार हो रही बर्फबारी का प्रभाव जिले में सीधा दिखाई दे रहा है। सर्दी बढ़ी है और आने वाले दिनों में भी सर्दी के तेवर ऐसे ही तीखे रहने वाले हैं। ठंड और कोहरे के कारण जनपद से गुजरने वाली अधिकतम ट्रेनें देरी से चल रही हैं। ठंड में यात्रियों की संख्या कम हो जाने के कारण रोडवेज को भी चक्कर घटाने पड़े हैं। सुबह और शाम में यात्रियों की संख्या काफी कम है। 

बाजार हो रहे प्रभावित 
मुजफ्फरनगर। मंगलवार को यहां वैसे तो बाजार बंद रहता है, लेकिन मंडी इलारा खुला रहता है। बाजार में जहां ठंड के कारण सन्नाटा छाया रहा, वहीं मंडी क्षेत्र में भी ग्राहक नजर नहीं आए। शीतलहर में बच्चे और बुजुर्ग घर से बाहर कम ही निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें