फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहिल्या बाई होल्कर के कार्यों को किया याद

विज्ञापन
अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते धनकर समाज के लोग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
अहिल्या बाई होल्कर के कार्यों को किया याद
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। धनगर समाज ने अहिल्या बाई होल्कर जयंती मनाते हुए समाज से एकजुट होकर रहने की अपील की। साथ ही अहिल्याबाई की वीरगाथाओं से बच्चों को अवगत कराने तथा समाज उत्थान के कार्यों में लगनशील रहने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

रविवार को देवी अहिल्याबाई होल्कर समिति के तत्वावधान में अहिल्याबाई चौक पर उनका जन्मोत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि मास्टर महिपाल ने देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद शारीरिक दूरी का ध्यान रखते हुए समिति अध्यक्ष बबलू धनगर, दर्शन सिंह, रतनपाल धनगर ने समाज के लोगों से उनके महान कार्यों को याद कर बच्चों को उनकी वीरगाथाओं की जानकारी देने की अपील की। जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन सतपाल पाल के साथ पंकज पाल, हरेंद्र पाल, मुकेश कुमार, उमेश धनगर, नवनीत पाल, बिजेंद्र पाल, विनय पाल, गुलजारी लाल पाल, पवन पाल, प्रमोद भारती, अमरनाथ पाल, विनोद फौजी आदि ने देवी अहिल्याबाई की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनके महान कार्यों को याद किया। जिला पंचायत सदस्य पुष्पांकर पाल के निवास पर भी देवी अहिल्याबाई के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। उधर, ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ ने देवी अहिल्या बाई चौक पर अहिल्या बाई होल्कर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की जानकारी दी। सभी ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया के माध्यम से संदेश भेजकर उनके सेवाभाव एवं कार्यों का बखान किया। इस अवसर पर संजय धनगर, उमेश धनगर, ब्रजपाल धनगर, कुलवीर धनगर, प्रदीप धनगर, प्रवीण धनगर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें