युवाओं और विकास योजनाओं पर रहेगा फोकस
जनसभा के दौरान विभिन्न विकास परियोजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों का भी जिक्र किया जाएगा। माना जा रहा है कि कार्यक्रम के जरिए पश्चिम यूपी के युवाओं को सरकार की योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
रोजगार मेले में युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र
कार्यक्रम के दौरान आयोजित रोजगार मेले में युवाओं को नियुक्ति-पत्र भी वितरित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे युवाओं के सपनों को नई उड़ान मिलेगी और उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में यह भी कहा कि राज्य की डबल इंजन सरकार प्रदेश के समग्र विकास और युवाओं के सशक्त भविष्य के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।