फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासी हलचल: मुजफ्फरनगर आ सकते हैं सीएम योगी, देंगे विकास कार्यों की सौगात, जनसभा की तैयारी शुरू

Tue, 24 Nov 2026 11:07 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 30 नवंबर को मुजफ्फरनगर दौरा प्रस्तावित है। बरला इंटर कॉलेज के मैदान पर जनसभा की तैयारी शुरू हो गई है। पुरकाजी और चरथावल विधानसभा क्षेत्रों के विकास कार्यों का शिलान्यास भी संभावित है, हालांकि अभी अंतिम कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है।
विज्ञापन
सीएम योगी। - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 30 नवंबर को मुजफ्फरनगर आ सकते हैं। उनके संभावित दौरे को लेकर पुरकाजी और चरथावल विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो गई है। बरला इंटर कॉलेज के मैदान पर जनसभा आयोजित करने की योजना है। इस दौरान दोनों विधानसभा क्षेत्रों में कराए जाने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया जा सकता है। हालांकि, मुख्यमंत्री का अंतिम कार्यक्रम अभी जारी नहीं हुआ है।

विज्ञापन


डीएम और एसएसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
सोमवार को जिलाधिकारी सुनील कुमार और एसएसपी सूरज कुमार राय ने बरला इंटर कॉलेज पहुंचकर संभावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। जनसभा के लिए मैदान का चयन किया गया है। अधिकारियों ने स्थल की भौगोलिक स्थिति और उपलब्ध जगह का आकलन किया। इसके साथ ही आवागमन के रास्तों और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े पहलुओं का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें: कार्तिक पूर्णिमा: यमुना तट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी; भजन-कीर्तन से गूंजे घाट
विज्ञापन


पुरकाजी और चरथावल के विकास कार्यों का होगा शिलान्यास
कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने बताया कि पुरकाजी और चरथावल विधानसभा क्षेत्रों के कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है। दोनों क्षेत्रों में विकास कार्यों का शिलान्यास प्रस्तावित है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी मुख्यमंत्री का अंतिम कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है।
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने भी विकास कार्यों के शिलान्यास की तैयारी की जानकारी दी। मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए प्रशासन और भाजपा संगठन स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें