फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर छाए बादल, ठंड से बेहाल हो रहे लोग

विज्ञापन
ठंड से बचाव के लिए मुहं पर ऊनी कपडा लपेटकर जाती युवतियां। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
फिर छाए बादल, ठंड से हुआ हाल बेहाल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एक बार फिर से बारिश के आसार बन रहे हैं। सोमवार सुबह घने कोहरे के बाद दोपहर में धूप तो निकली, लेकिन ठंड में कोई कमी नहीं आई। दिन में भी अधिकतम तापमान कम होने के कारण ठिठुरन कम नहीं हो रही है। शाम को आसमान में बादल छा जाने से बारिश होने की संभावना बढ़ गई है। यदि बारिश हुई तो ठंड में फिर से इजाफा हो जाएगा।
इस बार मौसम आए दिन नए-नए रंग दिखा रहा है। जनवरी माह में खूब बारिश हुई है। एक बार फिर से बारिश की स्थिति बन गई है। रविवार रात से ही घना कोहरा छा गया था, जिसका असर सोमवार दोपहर तक बना रहा। इसके बाद धूप निकली। लोगों ने खुले में बैठकर धूप का आनंद लिया, लेकिन यह धूप भी ठंड से ज्यादा देर तक राहत नहीं दे सकी। क्योंकि अधिकतम तापमान भी कम रहने के कारण ठिठुरन कम नहीं हो सकी। शाम होते-होते बादल घिर आए। मौसम के मिजाज को देखकर लग रहा है कि जल्द ही बारिश होगी। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 16.8 डिग्री तथा न्यूनतम 6.2 डिग्री रिकार्ड किया गया जबकि आर्द्रता 92 प्रतिशत रही।
विज्ञापन

जनजीवन को प्रभावित कर रही बारिश
इस साल जनवरी माह में खूब बारिश हुई है। आए दिन होने वाली बारिश से गेहूं की बुवाई पर असर पड़ा है। काफी संख्या में किसान खेत तैयार नहीं होने के कारण गेहूं की बुवाई नहीं कर पाए। इससे गेहूं का रकबा कम हो गया है। बीते दिनों हुई बारिश के बाद खेत अभी सूखे भी नहीं थे कि फिर से एक बार बारिश के आसार बन गए हैं।
ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे छात्र-छात्राएं
मुजफ्फरनगर। लंबे शीतकालीन अवकाश के बाद स्कूल खुलने के बाद छात्र-छात्राओं को ठंड में सिकुड़ते हुए स्कूल जाना पड़ा। जिले में कक्षा आठ तक के छात्र-छात्राओं की करीब एक माह की छुट्टियां चल रही थी। ठंड को देखते हुए अवकाश बढ़ा दिया जाता था।
सोमवार को स्कूल खुले, लेकिन ठंड का असर कम नहीं हुआ। लंबी छुट्टियां हो जाने के कारण शिक्षा विभाग ने आगे अवकाश नहीं बढ़ाया गया। स्कूलों का संचालन सुबह दस बजे से हो रहा है, लेकिन दस बजे तक भी कोहरे का काफी असर बना रहा। हालांकि छुट्टी के समय धूप निकली थी। छात्र-छात्राएं उत्साहित माहौल में घरों को लौटे।
विज्ञापन

रफ्तार पर ब्रेक, कई ट्रेन प्रभावित
मुजफ्फरनगर। रविवार रात और सोमवार सुबह घना कोहरा छाए रहने से सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ। यहां से गुजरने वाली कई ट्रेन देरी से पहुंची। सुपर दो घंटे, शालीमार पंद्रह मिनट, उत्कल कलिंगा एक्सप्रेस 1.31घंटे, अंबाला- दिल्ली पैसेंजर आधा घंटे, गोल्डन टेंपल बीस मिनट, छत्तीसगढ एक्सप्रेस 34 मिनट देरी से चल रही थी। ट्रेन समय पर नहीं मिलने के कारण यात्रियों को परेशानी हुई। उधर, कोहरे ने वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगाए रखे। कोहरे और सर्दी के कारण रोडवेज की आय पर भी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें