फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: लिपिक को ई-रिक्शा चालक ने मारी बैसाखी, अस्पताल में मौतक

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली (मुजफ्फरनगर)। नगर पालिका गेट के निकट ई- रिक्शा में बाइक की साइड लगने को लेकर मारपीट हो गई थी। दिव्यांग ई-रिक्शा चालक ने बैसाखी से हमला कर नगर पालिका में तैनात बाइक सवार लिपिक चंकी भारद्वाज (32) को घायल कर दिया था। घायल को हायर सेंटर ले जाया गया। पुलिस ने घायल की तहरीर पर अज्ञात हमलावर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। बृहस्पतिवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद में लिपिक के पद पर तैनात चंकी भारद्वाज बुधवार शाम करीब पांच बजे नगर पालिका से बाइक से अपने घर जा रहे थे। जब वह नगर पालिका मुख्य द्वार के सामने पहुंचे तो ई -रिक्शा में बाइक की साइड लग गई। इस बात को लेकर कहासुनी हुई तो दिव्यांग ई-रिक्शा चालक ने बैसाखी निकाल कर लिपिक पर हमला कर दिया।
सिर में बैसाखी लगने से वह घायल होकर अचेत होकर जमीन पर गिर गया। हमलावर भाग गया। जानकारी मिलने पर कुछ पालिका कर्मचारी मौके पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल लिपिक को सीएचसी में उपचार दिलाया।
विज्ञापन

रात के समय वह अपने घर पर आ गए थे। घर आने बाद तबीयत बिगड़ गई। परिजन उनको मेरठ एक नर्सिंगहोम ले गए। उपचार के दौरान बृहस्पतिवार को उनकी मौत गई।
लिपिक की मौत की जानकारी मिलने पर नगर पालिका ईओ राजीव कुमार कर्मचारियों के साथ थाने पहुंचे। कोतवाली पुलिस ने बताया कि बुधवार को घायल हुए चंकी ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ तहरीर दी थी।स
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें