मुजफ्फरनगर। कुंवर जगदीश प्रसाद सनातन धर्म इंटर कॉलेज के छात्र वंश सैनी ने 10वीं में 96.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश स्तर पर छठा स्थान प्राप्त किया है। उनके पिता सुनील सैनी किसान है। पिता को तपती दोपहर में खेतों में काम करते देख बेटे वंश ने ठान रखा है कि वह इंजीनियर बनकर भवनों और बड़ी बिल्डिंग के डिजाइन तैयार करेगा और अपने पिता को आराम भरा जीवन देगा। इस भावना से प्रेरित होकर दसवी में पूरी लगन और मेहनत से परीक्षा दी और प्रदेश स्तर पर अपनी जगह बनाकर विद्यालय, माता-पिता और जिले का नाम रोशन किया।
छात्र ने बताया कि सोशल मीडिया से दूसरी बनाकर केवल पढ़ाई पर फोकस किया। कक्षा में अध्यापकों के पढ़ाए हुए को रिवीजन करना नियमित दिनचर्या में शामिल किया। परीक्षा दिनों में सभी विषयों की योजना बनाकर रिवीजन किया। इससे सभी विषयों में अंक भी अच्छे आए। उन्होंने बताया कि गणित सबसे पसंदीदा विषय है।
इसमें 100 में से 100 अंक प्राप्त किए है। इस विषय के आधार पर ही आगे आर्केटेक्ट की पढ़ाई होगी। छात्र की माता मुनेश ने बताया कि उनकी तीन बच्चे हैं। दो बेटियां और एक बेटा वंश है। बेटा बचपन से ही पढ़ने में अच्छा रहा है। कभी पढ़ाई के लिए नहीं कहना पड़ता। वह पूरे अनुशासन के साथ अपनी पढ़ाई करता है। आज का दिन उसने सबसे खुशी का बना दिया।
-
विद्यालय को ऐसे छात्रों पर होता गर्व
विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव कुमार ने बताया कि जब छात्र वरीयता सूची में स्थान प्राप्त करते हैं तो विद्यालय के सभी शिक्षकों, प्रबंधन समिति और छात्रों को गर्व का अनुभव होता है। छात्र वंश ने प्रदेश स्तर पर जगह बनाकर नाम रोशन किया है।
-
वंश सैनी को इस तरह मिले अंक
विषय अंक
हिंदी 95
अंग्रेजी 98
गणित 100
विज्ञान 97
सामाजिक विज्ञान - 93
कला - 98