फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत के वार्डो का स्वच्छता को लेकर सर्वेक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत सर्वेक्षण वर्ष 2020 के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी ने वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क किनारे खड़ी ठेली द्वारा गंदगी फैलाने पर दुकानदारों को जमकर हड़काया। उनको चेतावनी देकर छोड़ा गया।
विज्ञापन

मंगलवार को स्वच्छ भारत मिशन-2020 के सर्वेक्षण के लिए स्वच्छ मिशन को जिला कार्यक्रम अधिकारी सरदार बलजीत सिंह एवं नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार शुक्ला द्वारा कस्बे के वार्डों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था को परखा। उन्होंने सड़क किनारे सब्जी, होटलों एवं फलों की ठेली लगाकर गंदगी फैलाने वाले लोगों को हड़काया और उन्हें चेतावनी देकर छोड़ा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मकानों में चिनाई के दौरान मलबा सड़क पर डालने वाले लोगों को तुरंत सड़क से मलबा उठाने के निर्देश दिए। ईओ ने बताया कि कस्बे के 14 वार्डों में स्वच्छता के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिससे नगर पंचायत को जिले एवं प्रदेश में स्वच्छता अभियान में नंबर वन स्थान दिलाया जा सके। निरीक्षण के दौरान सभासद प्रवीन तंवर, अनुज सैनी, मोहम्मद इरफान, लोकेश वर्मा, अमित चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें