फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्य समाज ने समाज को नई दिशा देने का किया काम : निम

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। रामपुर मनिहारान के विधायक देवेंद्र निम ने मंगलवार को बढ़े़डी कोली गांव में महिला आर्य समाज के भवन का फीता काटकर उद्घाटन। इस मौके पर उन्होंने कहा आर्य समाज ने देश से कुरीतियों और अंधविश्वास को समाप्त कर समाज नई दिशा देने का काम किया है।
विज्ञापन

विधायक देवेंद्र निम ने बेढ़ड़ी कोली में आर्य समाज मंदिर के कार्यक्रम में कहा भारत देश आर्य संस्कृति के नाम से विश्व में जाना जाता है। महर्षि दयानंद सरस्वती ने जिस प्रकार से आर्य समाज के माध्यम से लोगों को जागरूक किया, वह स्वयं में एक मिसाल है। उन्होंने कहा कि आर्य समाज ने समाज की कुरीतियों और अंधविश्वास के खिलाफ लड़ते हुए समाज को एक नई दिशा देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि अगर समाज का युवा वर्ग आर्य समाज से जुड़कर देश सेवा में लगे तो भारत आने वाले समय में फिर से विश्व गुरू बन जाएगा। इस दौरान आर्य समाज से जुड़ी महिलाओं ने आर्य संस्कृति और समाज के प्राचीन इतिहास पर गंभीरता के प्रकाश डाला। महिलाओं ने आर्य समाज से जुड़ी कविताओं की प्रस्तुति दी। इस मौके पर विकास आर्य, अमित मलिक, अमित चौधरी, अमित वालिया, पप्पन चौधरी, विरेंद्र चौधरी, हरीश त्यागी, विनोद आर्य आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें