फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ता के बाद सफाई कर्मियों की हड़ताल समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर में दो दिन चली नगर पालिका के सफाई कर्मियों की हड़ताल देर शाम चेयरपर्सन और सफाई कर्मियों के बीच चली वार्ता के बाद समाप्त हो गई। सफाई कर्मियों की कुछ मांगों को चेयरपर्सन ने मान लिया है।
विज्ञापन

शहर में दो दिन से चल रही सफाई कर्मियों की हड़ताल से चौतरफा गंदगी का साम्राज्य हो गया था। शहर के मुख्य चौराहे हो या पॉश इलाके सभी में दो दिन से सफाई नहीं हुई। जिन स्थानों पर कूड़ा एकत्र होता है वहां पर कूडे़ के ढेर लग गए। आम जनता भी हड़ताल से बेहद परेशान थी। देर साथ सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों और चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल के बीच वार्ता हुई। लंबी वार्ता के बाद सफाई कर्मियों और पालिका प्रशासन में कुछ मुद्दों पर समझौता हुआ। दोनों ओर से सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई वार्ता के बाद हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की गई। सफाई कर्मचारी संघ के राजेश उंटवाल ने कहा कि आज से शहर में सफाई कार्य निरंतर चलेगा। उधर, दो दिनों से नगर में सफाई नहीं होने और डलावघरों से कूड़ा नहीं उठने के कारण नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें