फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुकतीर्थ गंगा घाट की साफ सफाई का कार्य शुरु

विज्ञापन
1-शुकतीर्थ गंगा घाट पर सफाई करते सफाईकर्मी। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
मोरना। गंगा स्नान के बाद शुकतीर्थ में गंगा घाट की साफ सफाई का कार्य किया गया। सफाई विभाग के दर्जनों कर्मचारी नगर में सफाई करने में लगे रहे। वहीं ग्रामीणों ने गंगा घाट की एक सप्ताह तक विशेष सफाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

तीर्थनगरी शुक्रतीर्थ में जिला पंचायत के तत्वाधान में कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेेले का मुख्य स्नान कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को संपन्न हुआ। मेले में आए श्रद्धालुओं के चले जाने के बाद नगर में गंदगी का अंबार लग गया था। अमर उजाला ने तीर्थनगरी गंदगी में तब्दील होने की खबर को प्रकाशित किया। जिसके बाद जिला पंचायत की अपर मुख्य अधिकारी नूतन शर्मा ने तीर्थनगरी में साफ सफाई को लेकर मेले के आयोजन से जुड़े अधिकारियों को दिशा निर्देश देकर सफाई का कार्य आरंभ कराया।
बुधवार सुबह आठ बजे जब अमर उजाला टीम तीर्थ नगरी में पहुंची तो नगर पंचायत भोकरहेड़ी, नगर पंचायत जानसठ और मीरापुर नगर पंचायत के दर्जनों सफाई कर्मचारी मुख्य गंगा घाट, बस स्टैंड, गलियों और चौराहों की सफाई कर कूडे़ को एकत्र कर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरकर नगर से बाहर इकटठा कर रहे थे। सफाई नायक ब्रहमसिंह, मुनीराम, फरमान, मुकेश कुमार, महेश, सुभाष, अमरपाल, महक सिंह, नीरज कुमार, विकास, विनोद उधल, बिंदु आदि दर्जनों कर्मचारी तीर्थ नगरी की सफाई में जुटे मिले। उधर, प्रधान सुशील शर्मा, विनोद शर्मा, मांगेराम, हरपाल सिंह, आचार्य प्रेम शंकर मिश्रा, महेश शर्मा आदि ने गंगा घाट की एक सप्ताह तक विशेष सफाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें