फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: डीएवी में नाम पूछकर कक्षा 11 के छात्र पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। कस्बे के डीएवी पब्लिक स्कूल में कक्षा 11 के विद्यार्थी पर स्कूल के ही कक्षा 12 के विद्यार्थियों ने लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। हमले में विद्यार्थी घायल हो गया। हमले की सूचना पर पहुंची पुलिस व परिजनों ने अचेत अवस्था में युवक को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। आरोप है कि पहले छात्र का नाम पूछा गया।
विज्ञापन

कस्बा निवासी शायान (14) डीएवी पब्लिक स्कूल का कक्षा 11 का छात्र है। सोमवार को वह अपनी कक्षा में पढ़ रहा था। इसी दौरान कक्षा 12 के 15-20 विद्यार्थी वहां पहुंचे। अपनी कक्षा में पढ़ रहे छात्र शायान से उसका नाम पूछा। नाम सुनते ही विद्यार्थियों ने शायान पर कुर्सी के डंडे व लाठी आदि से हमला बोल दिया।
कक्षा अध्यापक की हमलावर विद्यार्थियों ने एक न सुनी। शोर सुनकर अभिभावक भी कमरे में पहुंच गए। दूसरी कक्षा का अध्यापक नावेद भी वहां पहुंच गए। नावेद ने विद्यार्थियों को कक्ष से बाहर निकालकर उसकी कुंडी लगा दी।
विज्ञापन

जाते समय हमलावर विद्यार्थी घायल शायान को जाने से मारने की धमकी दी। घटना की तहरीर शायान के चाचा नसीम ने पुलिस को दी है।
स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य सुनील त्यागी ने बताया कि दो विद्यार्थियों के बीच कहा-सुनी के बाद मारपीट हो गई थी। परिजनों ने बताया कि घायल शायान को जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। छात्र का उपचार चल रहा है, मामले की जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें