महाराष्ट्र ने छह विकेट खोकर 197 रन बनाए
मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी मैच में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक महाराष्ट्र ने 6 विकेट खोकर 197 रन बना लिए थे। जबकी पहली पारी की बढ़त लेने के लिए उसे अभी 65 रन चाहिए। उत्तर प्रदेश के गेंदबाज वाजिद अली ने शानदार गेंदबाजी करते हुए महाराष्ट्र के छह खिलाड़ियों को आउट किया।
अंडर-23 उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र की टीमों के बीच चल रहे चार दिवसीय क्रिकेट मैच में तीसरे दिन रविवार को खराब मौसम के कारण कुल 36 ओवर का ही खेल हो पाया। रविवार को भी घने कोहरे और रोशनी कम होने से सुबह लंच से पहले ढाई घंटे मैच नहीं हो सका। लंच के बाद एक बजकर दस मिनट पर खेल शुरू हुआ। उत्तर प्रदेश के गेंदबाज वाजिद अली ने शानदार बालिंग की और अब तक गिरे सभी 6 विकेट झटके। महाराष्ट्र के ओपनर पवन शाह ने 77 और यश ने 35 रन बनाए। इनके अलावा कप्तान ओम भौसले शून्य, स्वप्लीन एक, धीरज फाटनागर शून्य ही बना पाए। खेल खत्म होने तक निकम 35 और सिद्देश वारघंटे 16 रन बनाकर नॉट आउट रहे। मैच के दौरान उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक रियासत अली, राकेश मिश्रा, एसपी यातायात बीबी चौरसिया, मनोज पुंडीर, एमसीए के के उपाध्यक्ष कुशल पाल सिंह, कोषाध्यक्ष संजय शर्मा, ओमदेव सिंह, रोहित चौधरी, विकास राठी, योगेंद्र मलिक, मौम्हमद अरशद, कुमार गौरव, श्रीश वर्मा आदि मौजूद रहे। सोमवार यानि आज अंतिम दिन खेल सुबह सवा नौ बजे शुरू होगा। बताते चलें कि शुक्रवार को उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र की टीम के बीच चार दिवसीय क्रिकेट मैच शुरू हुआ था। उत्तर प्रदेश ने पहले खेलते हुए समीर चौधरी के शतक की बदौलत 261 रन पहली पारी में बनाए थे। जवाब में महाराष्ट्र की टीम ने पहले ही दिन एक विकेट के नुकसान पर 36 रन बना लिए थे। दूसरे दिन शनिवार को रोशनी कम होने से मैच नहीं हो सका था।
अब तीन अंक अर्जित करना लक्ष्य
मुजफ्फरनगर। अब इस मैच में पहली पारी में बढ़त को लेकर तीन अंक अर्जित करना ही दोनों टीमों का लक्ष्य रह गया है।