फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बिजनौर में कांवड़ यात्रा शुरू, रूट डायवर्जन लागू, मीरापुर में रोके भारी वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर/मीरापुर। 15 फरवरी को महा शिवरात्रि का पर्व है। बिजनौर जनपद में कांवड़ यात्रा के मददेनजर वाहनों का रूट डायवर्ट किया है। बिजनौर से हरिद्वार जाने वाले सभी हल्के व भारी वाहनों को वाया मुजफ्फरनगर होकर जाना होगा। हादसा न हो, इसलिए मेरठ व मुजफ्फरनगर से बिजनौर की तरफ जाने वाले सभी भारी वाहनों को मीरापुर में बाइपास पर रोका जा रहा है। यह वाहन रात में बारह से चार बजे के बीच रवाना किए जाएंगे।
विज्ञापन


बिजनौर जनपद में कांवड़ यात्रा शुरु हुई है। बिजनौर प्रशासन ने हादसों पर रोक लगाने के मददेनजर जिले में वाहनों के रूट डायवर्जन की व्यवस्था बनाई हैै। बिजनौर प्रशासन ने पहले यह व्यवस्था पांच फरवरी से शुरू करने की घोषणा की थी, लेकिन यह व्यवस्था आठ फरवरी से शुरू कर दी गई।
बिजनौर से हरिद्वार जाने वाले कांवड़ियों के वाहनों को तो भागूवाला व मंडावर मार्ग से निकाला जाएगा लेकिन अन्य सभी हल्के व भारी वाहन वाया मुजफ्फरनगर होकर हरिद्वार जाऐंगे।
विज्ञापन

-
बिजनौर व मुजफ्फरनगर मार्ग पर बढ़ी वाहनों की आवाजाही -
बिजनौर से आने वाले वाहनों के कारण बिजनौर की तरफ से मुजफ्फरनगर आने वाले वाहनों के कारण मार्ग पर वाहनों की ज्यादा आवाजाही रही। इन हालातों में हादसे न हो इसके लिए इस मार्ग पर सभी प्रमुख चौराहों व स्थानों पर पुलिस को तैनात किया गया है।
-
मोंटी बाइपास पर रोके भारी वाहन, दूर तक लगी लाइन
बिजनौर में कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न कराने के मद्देनजर बिजनौर प्रशासन ने भारी वाहनों के दिन में बिजनौर आने पर प्रतिबंध लगाया है। इसी के चलते मुजफ्फरनगर व मेरठ व अन्य स्थानों से बिजनौर जाने वाले सभी भारी वाहनों को मीरापुर में मोंटी तिराहे पर रोका गया है। पुलिस टीम सभी वाहनों को सड़क खड़ा करा रही है। रविवार को बाइपास पर ट्रकों की दूर तक लाइन लग गई।
-
मुजफ्फरनगर में इस मार्ग से जाएंगे भारी वाहन
व्यवस्था के अनुसार, बिजनौर से हरिद्वार जाने वाले हल्के व भारी वाहनों को बिजनौर से चलकर गंगा बैराज, देवल, मीरापुर, जानसठ के बाद मुजफ्फरनगर में बाइपास से होकर जाना होगा। इस मार्ग पर गंगा बैराज, मोंटी तिराहा, जानसठ व मुजफ्फरनगर में बाइपास पर पुलिस को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें