फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतलहर से कांप उठा शहर

Thu, 21 Jan 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बुधवार को दिनभर चली शीतलहर से लोग कांपते रहे। पूरे दिन सूरज के नहीं निकलने से ठंड ने लोगों को कंपकंपाए रखा। बाजारों से जहां रौनक गायब रही।
विज्ञापन


पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर चल रही है। शीतलहर से आम जनमानस पूरी तरह प्रभावित हो गया है।

सुबह से ही सूरज के बादलों में छुपे रहने से ठंड ने अपना असर पूरी तरह बनाए रखा। ठंड के कारण बाजारों में आवाजाही काफी कम रही। सुबह और शाम के समय तो संख्या बहुत ही कम रही।

बाजार खुल भी देर से रहे हैं और दुकानें शाम को जल्द बंद हो रही हैं। यही नहीं सड़कों पर दुपहिया और चौपहिया वाहन भी कम ही दिखाई दे रहे हैं।

ठंड के चलते कक्षा आठ तक के स्कूल बंद रहे, लेकिन अन्य स्कूल खुले होने पर बच्चे स्कूलों में कांपते दिखाई दिए। बस अड्डों और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठंड में लोग जगह-जगह आग के सामने सेकते नजर आए। शाम ढलते ही चौराहों पर अलाव की व्यवस्था नगरपालिका द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें