फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतलहर की चपेट में आया शहर

Wed, 20 Jan 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शीतलहर के चलते मंगलवार को सुबह से ही आम जनमानस प्रभावित रहा। बादलों के छाए रहने से सूरज कुछ देर के लिए ही दिखाई दिया।
विज्ञापन


ठंड के चलते बाजारों से जहां रौनक गायब रही, वहीं बस अड्डों और रेलवे स्टेशन पर भी कम भीड़ दिखाई दी। सरकारी दफ्तरों में भी पीड़ित काफी कम संख्या में दिखाई दिए।

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर यहां मैदानी क्षेत्र में भी दिखाई देने लगा है। बर्फीली हवाओं ने आम जनमानस को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है।

सुबह दस बजे सड़कों पर आवाजाही ही नहीं दिखाई दी, बाजारों की रौनक भी ठंड के कारण गायब रही। ठंड के चलते लोग अपने बच्चों और बुजुर्गों को घरों में गर्म लिहाफ में रख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़कों पर बच्चों की उछल-कूद भी ठंड में दिखाई नहीं दी। बस अड्डों और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की मारामारी नजर नहीं आई। ठंड में लोग जगह-जगह आग के सामने हाथ सेकते नजर आए। शाम ढलते ही चौराहों पर अलाव की व्यवस्था नगरपालिका द्वारा की जा रही है।

ठंड का असर सरकारी कार्यालयों में भी दिखाई दे रहा है। अपनी समस्या लेकर आने वालों की संख्या तहसील से लेकर विकास भवन तक काफी कम दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें