फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से शहर की सड़के बनी तालाब

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से शहर की सड़कें बनी तालाब
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दिनभर हुई बारिश से शहर के मुख्य मार्गों की सड़कें और चौराहे तालाब में तब्दील हो गए। बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया और लोग अपने घरों में कैद रहे। बाजारों में दुकान भी कम खुली और सन्नाटे से की स्थिति रही। शाम के समय कुछ देर के लिए बारिश बंद हुई तो थोड़ी चहल-पहल रही।
जिले में दो दिन से हो रही वर्षा से गर्मी से परेशान जनता को राहत मिली है। बारिश के चलते तापमान भी अचानक लुढ़क गया है। बुधवार को दिनभर हुई वर्षा के चलते अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। मौसम में आर्द्रता 83 प्रतिशत पहुंच गई। जिले में वर्षा 25.2 मिली मीटर रिकार्ड की गई। सुबह से ही हो रही वर्षा के चलते लोग अपने प्रतिदिन के काम पर नहीं जा सके। लगातार बारिश के चलते घरों में कैद होने की स्थिति बन गई। बारिश के कारण शहर में प्रमुख चौराहों शिवचौक, प्रकाश चौक, मीनाक्षी चौक पर जलभराव हो गया।
विज्ञापन

खालापार के अलावा शहर के निचले इलाकों रामपुरी, जनकपुरी, किदवईनगर, साकेत, गांधी कॉलोनी आदि में सड़कों पर इतना पानी भर गया कि आम आदमी का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। शहर में कई स्थानों पर वाहन भी गिर गए। दक्षिणी सिविल लाइन में जल निगम की लाइन डाली जा रही है। सड़क खुदी पड़ी है। उनमें हालात यह है कि सड़कों पर कीचड़ ही कीचड़ नजर आ रहा है। जाट कॉलोनी की कई गलियों में आम आदमी का घर से निकलना दुश्वार हो गया। सड़क पर जहां कीचड़ में लोग रपटते दिखाई दिए वहीं वाहन भी गिर पड़े।
डीएम आवास के पास पेड़ गिरा
मुजफ्फरनगर। शहर में बरसात के दौरान मेरठ रोड पर डीएम आवास के निकट एक पेड़ अचानक मुख्य मार्ग पर गिर गया। गनीमत रही कि उस समय सड़क से कोई नहीं गुजर रहा था। पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हुआ। वन विभाग ने कुछ देर बाद ही पेड़ का हटवा कर यातायात सुचारु कराया। पेड़ के कारण बिजली लाइन भी टूट गई। शाम को बरसात रुकने पर लाइन को ठीक कराया गया।
विज्ञापन

रोडवेज बस स्टैंड का छज्जा गिरा
मुजफ्फरनगर। बरसात के चलते रोडवेज बस स्टैंड का यात्री विश्राम स्थल का छज्जा भी अचानक भरभरा कर गिर गया। इसके अलावा रोडवेज के एटीएम के पास खिड़की का छज्जा भी गिर गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें