फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: शेयर मार्केट में ज्यादा लाभ होने का लालच देकर 13.11 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
- साइबर ठगी-
विज्ञापन

- साइबर ठगों ने पीड़ित को मोबाइल पर भेजा था लिंक

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। फैक्टरी में काम करने वाले नगर की साकेत रोड निवासी नरेंद्र कुमार के साथ साइबर ठगी हुई है। शेयर मार्केट में ज्यादा लाभ होने का लालच देकर साइबर ठगों ने 13 लाख 11 हजार दो सौ पचास रुपये ठग लिए। पीड़ित ने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पीड़ित ने बताया कि कई दिन पहले उनके मोबाइल पर एक लिंक आया था। उन्होंने लिंक खोला तो उन्हें उन्हें टेलीग्राम एप पर ले जाया गया। शेयर मार्केट में ज्यादा लाभ होने की जानकारी दी गई। मार्केट वे डाॅट काम/एम वेवसाइट के माध्यम से उन्हें शेयर मार्केट में ट्रेडिंग कराई गई।
विज्ञापन


शुरू में उन्हें थोड़ा लाभ दिखाया गया। बाद में नुकसान होना बताया गया। आगे लाभ होने का लालच देकर कई बार में क्यूआर कोड के माध्यम से 13 लाख 11 हजार 250 रुपये जमा करा लिए गए। लाभ होने का वाद किया गया।
उनसे मोबाइल पर बात करने वाली दीक्षा व निखिल अग्रवाल ने अपने मोबाइल चार जनवरी को बंद कर लिये। शनिवार रविवार की छुट्टी होना मानते हुए पीडित शांत रहा। सोमवार को लगातार नंबर मिलाने पर भी बात नहीं हो सकी। तब ठगी का एहसास हुआ।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि उन्होंने पहले आनलाइन और बाद में साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ ने बताया कि साइबर थाना पुलिस जांच कर रही है, जिन खातों में पैसा जमा हुआ है उन बैंकों की शाखाओं से संपर्क किया जा रहा है।
-
यह बरतें सावधानी-
- आनलाइन ट्रेडिंग के काम में ज्यादा लाभ कमाने के लालच में आए।
- अपने खाते से संबंधित व्यक्तिगत जानकारी किसी को न दें।
- मोबाइल पर आने वाले अनजान लिंक पर क्लिक न करें।
- घर बैठकर आनलाइन काम कर ज्यादा रुपये कमाने के लालच में न आएं।
- ठगी का शिकार होने पर 1930 या पास के थाने में तुरंत जानकारी दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें