फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पुलिस काे चेकिंग में नहीं मिल रहा मांझा, पुरकाजी में गई कबूतर की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर/ पुराकाजी। जिले में चीन का मांझा खूब बेचा जा रहा है। पुलिस ने मांझा बरामद करने के लिए चेकिंग अभियान चलाया लेकिन पुलिस को मांझा नही मिला। जबकि जिले में चीन के मांझे से पतंग खूब उड़ाई जा रही है। पुरकाजी में चीन के मांझे के कारण एक कबूतर की जान चली गई।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर शहर की बात करे कि खालापार, मोती महल, महमूदनगर व अन्य स्थानों पर पतंग व मांझा बेचने वालों की बड़ी-बड़ी दुकाने हैं। इन दुकानों पर दिखाने के लिए दूसरा मांझा रखा जाता है जबकि ग्राहक केे मांगने पर चीन का मांझा उपलब्ध कराया जाता है। शहर में पहले समय में कई घटना चीनी के मांझे के कारण हो चुकी है।

गर्दन में मांझा लिपटने से कबूतर की गई जान
पुरकाजी। मांजे ने एक बेजुबान जानवर कबूतर की जान ले ली। चेयरमैन जहीर फारूकी ने बताया कि शाम को वह जैसे ही वह अपने घर के आंगन में आए तो एक कबूतर के गले में मांझा लिपटा हुआ था। कबूतर की गर्दन कटकर लटक रही थी। खून बह रहा था। कबूतर तड़प रहा था। उसे उठाकर पानी पिलाया मगर कबूतर की कुछ देर बाद मौत हो गई। उसे गड्ढा खोदकर दफना दिया गया। चेयरमैन जहीर फारूकी ने वीडियो प्रसारित कर मांझा बेचने वालों को सख्त कार्रवाई कराने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि पुरकाजी में चाईनीज मांझा नहीं बिकने दिया जाएगा। पुरकाजी पुलिस ने कहना है कि बृहस्पतिवार कोे पतंग व मांझा बेचने वालों की दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान चीन का मांझा नहीं मिला। पुलिस ने चीन का मांझा बेचने पर रिपोर्ट दर्ज करने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें