नई मंडी स्थित बाजार में लहंगा पसंद करती हुई युवती स्रोत संवाद
मुजफ्फरनगर। शहर की प्रमुख सड़कें फैंसी लाइट की रोशनी से रोशन होने जा रही हैं। एमडीए शहर में बड़े पैमाने पर पथ प्रकाश व्यवस्था कराने जा रहा है। सबसे पहले वहलना से सुजडू तक दोनों ओर सजावटी लाइट (डेकोरेटिव लाइट) लगवाई जाएंगी। उसके उपरांत मेरठ रोड पर मीनाक्षी चौक तक यह व्यवस्था की जाएगी। करीब दो किमी. लंबी सड़क पर दोनों ओर लाइट लगाने के लिए करीब एक करोड़ से अधिक का खर्च आएगा।
एमडीए की ओर से मीनाक्षी चौक से वहलना चौक तक सड़क का सुंदरीकरण किया जा रहा है। सुंदरीकरण कार्य अलग-अलग चरणों में प्रस्तावित है। इनमें गन्ना शोध संस्थान से लेकर सुजडू चुंगी तक पाथवे का निर्माण कराया गया है। इसका उद्धाटन भी हो चुका है। जबकि डीएम आवास के समीप भी सुंदरीकरण कराया गया है।
सुजडू चुंगी से वहलना चौक तक डिवाइडर निर्माण और साइड पटरी के साथ सुंदरीकरण का प्रस्ताव है। इसके साथ ही पूरी सड़क पर दोनों ओर डेकोरेटिव लाइट लगवाई जाएंगी। अवर अभियंता एमडीए भरत पाल ने बताया कि वहलना चौक से सुजडू तक करीब 80 लाइट (डेकोरेटिव लाइट) लगवाई जाएंगी।