फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: नेट के जरिए होगी बच्चों की परख

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को भी प्रतियोगी परीक्षाओं में दमदार भागीदारी के लिए तैयार किया जाएगा। इसके लिए कक्षा एक से आठ के बच्चों का निपुण एसेसमेंट टेस्ट (नेट) का आयोजन 18 से 23 नवंबर तक किया जाएगा। इसके जरिए जहां उनकी पढ़ाई के स्तर को परखा जाएगा वहीं सुधार के लिए प्रयास भी किए जाएंगे।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालय के विद्यार्थियों को भविष्य के लिए तैयार करने के उद्देश्य से हर संभव प्रयत्न किए जा रहे हैं। समय-समय पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं के जरिए सभी विषयों में निपुण किया जा रहा है। बच्चों की पढ़ाई के स्तर को परखने के लिए नेट परीक्षा का आयोजन आगामी 18 से 23 नवंबर तक किया जाएगा। इसके जरिए बच्चों की सीखने की कला और रूचि स्तर का पता लगाया जा सकेगा। जिस विषय बालक की कमजाेर स्थिति होगी। उसमें सुधार के हरसंभव प्रयास स्कूल स्तर पर किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें