फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बुजुर्ग ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ/सिखेड़ा। क्षेत्र के गांव सिकरेड़ा निवासी जगमोहन (62) ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। उपचार के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। बेटे के ससुराल पक्ष से परेशान होकर आत्महत्या करने का आरोप है। शनिवार सुबह बुजुर्ग ने अपने घर पर ही जहरीले पदार्थ का सेवन किया। परिजन पहले स्थानीय डॉक्टर के पास ले गए, लेकिन जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। सीओ नई मंडी रुपाली राव ने बताया कि ग्रामीण के जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें