मिडकाली गांव के प्राथमिक विद्यालय में पहले दिन स्कूल में आने पर बच्चों को टीका लगाकर हुआ स्वागत।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मिंडकाली गांव में टीका लगाकर बच्चों का किया स्वागत
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। शासन के आदेशों के अनुसार कस्बा व देहात क्षेत्र में कक्षा 1 से 5 तक के बच्चे पहले दिन स्कूल पहुंचे। मिंडकाली गांव में पहले दिन स्कूल में पहुंचने वाले बच्चों का टीका लगाकर स्वागत हुआ।
खंड शिक्षा अधिकारी विकास पंवार ने बताया कि पहले दिन कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों की संख्या 20 से 25 प्रतिशत रही। कस्बा व देहात के सभी स्कूलों में क्लास रूम में जाने से पहले बच्चों के हाथ सैनिटाइज करवाए गए। निजी स्कूलों में बच्चों की थर्मल स्क्रीनिंग भी की गई। कक्षा में बच्चों को उचित दूरी पर बैठाया गया। पहले दिन स्कूल खुलने पर देहात के कई स्कूलों को सजाया गया। मिंड़काली गांव में अध्यापिका प्रीति सिंह ने बच्चों को टीका लगाकर उनका स्वागत किया। क्षेत्र के कई स्कूलों में पुस्तकें बंटवाई। एक सप्ताह के अंदर सभी स्कूलों में बच्चों को पुस्तकें दे दी जाएंगी।