फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन से लापता सेवानिवृत्त कांस्टेबल का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन से लापता सेवानिवृत्त कांस्टेबल का शव मिला
विज्ञापन

मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। मोहल्ला पछाला से दो दिन पूर्व संदिग्ध हालात में लापता हुए पीएसी से सेवानिवृत्त कांस्टेबल का शव मेरठ जनपद के बहसूमा क्षेत्र में गंगनहर में अटका पड़ा मिला। मेरठ में हुए पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला पछाला निवासी प्रेमचंद (52) पीएसी से कांस्टेबल पद से सेवानिवृत्त हुए थे। दो दिन पूर्व वह संदिग्ध हालात में लापता हो गए थे। परिजनों ने हरसंभव तलाश के बावजूद उसका सुराग नहीं लगने पर परिजनों ने मीरापुर थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। तलाश के दौरान शुक्रवार को लापता प्रेमचंद की चप्पलें व रुमाल क्षेत्र में स्थित कुतुबपुर गंगनहर पुल के पास पड़े मिले थे, तभी से प्रेमचंद के किसी हादसे का शिकार होने की आशंका जताई जा रही थी। शनिवार को मेरठ जनपद के बहसूमा थाना पुलिस ने प्रेमचंद के परिजनों को कॉल कर उनका शव गंगनहर से मिलने की जानकारी दी, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन मेरठ पहुंचे, जहां से शाम के समय पोस्टमार्टम के बाद शव लाकर कस्बा स्थित श्मशान घाट पर गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मामले में फिलहाल किसी तरह की तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें