राधा कृष्ण की वेशभूषा में बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
देवबंद (सहारनपुर)। मेपल्स एकेडमी की ओर से मंगलवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। इस ऑनलाइन कार्यक्रम में बच्चों ने श्रीकृष्ण और राधा की वेशभूषा में मनमोहक प्रस्तुति देकर सबका दिल जीत लिया।
ऑनलाइन आयोजन में कहीं बच्चे कान्हा की वेशभूषा में बंसी बजाते दिखे तो कहीं नन्ही बच्ची राधा की वेशभूषा में नृत्य करती दिखाई पड़ी। इतना ही नहीं कहीं तुतलाती जुबान से राधे-श्याम का भजन तो कहीं पनघट से पानी लाती गोपियों द्वारा प्रस्तुत की। बच्चों ने श्रीकृष्ण राधा रूप धारण कर अपनी कला का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य डा. चित्रा जोशी ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों को अपनी संस्कृति व त्योहारों का ज्ञान होता है।
बंशी बजाता बालक- फोटो : DEVBAND
राधा की वेशभूषा में सजी बच्ची- फोटो : DEVBAND
कान्हा की वेशभूषा में सजा बालक- फोटो : DEVBAND