फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैसाखी पर बच्चों ने किया भंगड़ा, बड़े भी थिरके

विज्ञापन
एसडी ग्लोबल स्कूल में कार्यक्रम में प्रतिभाग करते बच्चे। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बैसाखी के पर्व पर स्कूलों में बच्चे मन लुभावनी पोशाक में पहुंचे। भंगड़ा पर बच्चों की प्रस्तुति ने सभी का मन मोहा। बच्चों को भंगड़ा करते देख बड़े भी अपने आप को नहीं रोक सके और उनके साथ खूब थिरके।
विज्ञापन

मर्द्स प्राइड प्ले स्कूल में बैसाखी का पर्व हर्षोउल्लास से मनाया गया। त्यौहार के दिन छात्र और छात्राओं ने रंग-बिरंगे और पंजाबी ट्रेडीशन के कपड़े पहने और मिठाई का भी आनंद लिया। डायरेक्टर डॉ रिंकू एस गोयल ने सभी बैसाखी का महत्व बताया। शारदेन स्कूल में बैसाखी पर कक्षा चार से कक्षा आठ तक के छात्रों ने बैसाखी पर्व पर अपने विचार लिखे। सिक्ख समुदाय बैसाखी को नए साल के रूप में मनाते हैं, इस दिन फसलों की पकने पर उनकी कटाई की जाती है। छात्रा राधिका मित्तल ने विचार रखे। छात्राओं ने सामूहिक नृत्य तेरे पैर की झांझर पर मनमोहक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
एमजी पब्लिक स्कूल किंडर गार्डन में बैसाखी पर्व की धूम रही। कार्यक्रम में कक्षा नर्सरी एलकेजी और यूकेजी के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। यह विद्यार्थी भारतीय सभ्यता और संस्कृति की परंपरागत पहचान के रूप में देखे जाने वाले अलग-अलग सुंदर परिधान पहनकर विद्यालय प्रांगण में पहुंचे थे।
विज्ञापन

नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती और बैसाखी का पर्व मनाया गया। बैसाखी पर्व की धूम मचाते हुए भंगड़ा एवं आई बैसाखी आदि गीतों की प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध किया।
एसडी ग्लोबल में डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती व बैसाखी पर्व बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। प्रधानाचार्य श्वेता वत्स ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। पीआर पब्लिक स्कूल में बैसाखी का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शिक्षिका सिमरन अरोरा ने बच्चों को बैसाखी के बारे में अवगत कराया। प्रबंधक अशोक सिंघल ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें