फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों पर शिक्षा लेंगे भीख मांगने वाले बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्रों पर शिक्षा लेंगे भीख मांगने वाले बच्चे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बाल संरक्षण अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ विशेष गुप्ता ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि कोई भी बच्चा बिना शिक्षा के न रहे। जो बच्चे गलियों में भीख मांगते हैं, इनकी पढ़ाई की व्यवस्था आंगनबाड़ी केंद्रों पर की जाएगी।
विज्ञापन

जिला पंचायत के चौधरी चरण सिंह सभागार में पत्रकारों से वार्ता में आयोग अध्यक्ष डॉ गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ऐसे बच्चों को लेकर चिंतित है जो स्कूल नहीं जा रहे हैं। सरकार का यह प्रयास है कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा और पौष्टिक भोजन मिलना चाहिए। अब आंगनबाड़ी केंद्रों पर ऐसे बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था की जाएगी, जो स्कूल नहीं जाते हैं। इसमें श्रम विभाग और बाल संरक्षण से जुड़े विभाग के साथ शिक्षा विभाग भी सहयोग करेगा। प्रदेश सरकार ऐसे श्रमिकों के बच्चों के लिए हाल ही में श्रमिक विद्या योजना प्रारंभ की है जिनकी जिम्मेदारी मां संभाल रही हैं। सरकार इन बच्चों का पुनर्वास करेगी। उन्होंने कहा कि जो बच्चे भीख मांगते है हम इनका जीवन भी सुधारने की कोशिश है। प्रयास है कि इन्हें शिक्षा से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि मातृ शिशु लाभ योजना के माध्यम से श्रमिक परिवारों को लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी को लेकर सरकार ने बच्चों के लिए जो दिशा- निर्देश जारी किए हैं, उनके पालन के लिए अफसरों को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें