धूमधाम से मनाया भैरव मंदिर का वार्षिकोत्सव
मुजफ्फरनगर, चरथावल। श्री भैरव मंदिर सेवा समिति चरथावल द्वारा निर्धारित शनिवार को भैरव मंदिर में वार्षिक उत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। सरकार के बताए अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग वह सैनिटाइजर का भी इस्तेमाल किया गया। पंडित सुभाष शर्मा ने मुख्य यजमान अनुज कुमार गर्ग के पूजन कराया। उसके बाद पांच परिवारों द्वारा पंचामृत गंगा जल, दूध, दही, शहद , देसी घी इन सभी से बाबा को स्नान कराया गया। मनोज वर्मा, नीतू रानी, सौरभ कुमार, निधीश गर्ग, निधि गर्ग, नितिन वर्मा, अंजलि नामदेव, अनिल कंसल, शरद गर्ग, श्रीराम गुप्ता, नंदकिशोर त्यागी, अतुल वर्मा, अमित कंसल, प्रीति गर्ग, यशी अपूर्वा, अनुश्री, आरती आदि ने बाबा का पंचामृत स्नान कर चोला चढ़ाया। महाआरती कर भोग लगाया गया।