फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल बाद शुरू होगी बच्चा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
चार साल बाद शुरू होगा बच्चा जेल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आर्यपुरी स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर के निर्माण में चार साल लगे हैं। दिसंबर 2016 को यहां से शिफ्ट हुए बालक आज एक मार्च को यहां आएंगे। विभिन्न अपराधों में बंद जिले के 38 बालक यहां शिफ्ट हो रहे हैं।
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी मुशफेकीन ने बताया कि दिसंबर 2016 में आर्यपुरी स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर का निर्माण प्रारंभ हुआ था। अब यह बनकर तैयार हुआ है। बीच में कुछ दिन निर्माण कार्य बंद रहने से देरी हुई। यहां के बच्चे नोएडा शिफ्ट हो गए थे। एक मार्च से 38 बालक यहां आ रहे हैं। अब उनकी देखरेख यहीं पर होगी। विभिन्न अपराधों में बंद इन बालकों के लिए वेलफेयर के लिए भी कुछ कार्यक्रम चलाए जाएंगे और इनकी काउंसिलिंग भी होगी। बालकों के शाम पांच बजे तक यहां पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें