फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत उपभोक्ताओं पर है विभाग के 56 करोड़ बकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। नगरीय और ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं के साथ किसानों पर भी विद्युत निगम के करीब 56 करोड़ रुपये बकाया हैं। वहीं, किसानों के नलकूपों पर बकाया धनराशि करीब 18 करोड़ रुपये है। विद्युत निगम के तमाम प्रयास के बावजूद उपभोक्ता बकाया बिल जमा कराने के बजाय मार्च में छूट मिलने की प्रतीक्षा में हैं।
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड गोयला, टोड़ा, पमनावली, तिसंग, अंतवाड़ा, खतौली नगर, भैंसी, सिकंदरपुर और खतौली देहात बिजलीघर में लगभग 50 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को विद्युत कनेक्शन जारी हुए हैैं। किसानों के साढे़ पांच हजार नलकूप के कनेक्शन संचालित हैं। नलकूप कनेक्शन धारक किसान हर साल एकमुश्त भुगतान करते हैं। यह भुगतान गन्ने की फसल बिक्री के बाद मार्च के आसपास ही किया जाता है। हर साल छूट आने के कारण विद्युत उपभोक्ताओं को कुछ न कुछ लाभ प्राप्त होता है। इस बार अभी तक छूट नहीं आई। यही कारण है कि बड़े बकायेदारों के साथ किसानों ने बिजली बिल का भुगतान नहीं किया है। किसानों द्वारा संचालित 48 सौ नलकूपों पर 18 करोड़ रुपये बकाया हैं। विद्युत निगम का घरेलू, व्यावसायिक के साथ कृषकों पर लगभग 56 करोड़ रुपये बकाया हैं।
विज्ञापन

विद्युत निगम की अधिशासी अभियंता सोनम सिंह का कहना है कि बकायेदारी बहुत अधिक है। किसान भी छूट का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अभी तक छूट नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें