फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता के पास सुरक्षित मिला बच्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिता के पास सुरक्षित मिला बच्चा
विज्ञापन

खतौली। बाइक सवार दो युवक आठ दिन पूर्व खेत में खेलते हुए पांच साल के बच्चे का अपहरण करके ले गए। बच्चे के नाना ने पुलिस को नामजद युवकों के विरुद्ध अपहरण करने की तहरीर दी है। बच्चे की बरामदगी को लेकर ग्रामीण इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी से मिले। इंस्पेक्टर ने बताया कि बच्चा अपने पिता के पास सुरक्षित मिला है।
विज्ञापन

गांव अहमदगढ़ निवासी ब्रजपाल पुत्र घासीराम ने अपनी पुत्र प्रभा की शादी सात वर्ष पूर्व मोरना क्षेत्र के गांव अलीपुर तिस्सा निवासी दीपक के साथ की थी। दीपक को ससुर ब्रजपाल ने रुपये उधार दिए थे। रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद होने पर प्रभा अपने पांच साल के बच्चे के जश्न को लेकर अपने मायके गांव अहमदगढ़ में आकर रहने लगी थी। 20 दिसंबर को गांव के पास गन्नों की छिलाई के दौरान खेत में पांच साल का बच्चा जश्न खेल रहा था। खेत में प्रभा के मायके के लोग गन्ने की छिलाई कर रहे थे। इसी दौरान दो युवक बाइक पर आए और बच्चे को उठाकर ले गए। बच्चे के नाना ब्रजपाल ने बाइकों सवारों के विरुद्ध अपहरण की नामजद तहरीर दे दी। शनिवार को गांव अहमदगढ़ निवासी ब्रजपाल कुछ ग्रामीणों को लेकर थाने में इंस्पेक्टर संतोष कुमार से मिले और बच्चे की बरामदगी की मांग की। इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच करने पर पता चला है कि बच्चा अपने पिता दीपक के पास सुरक्षित है। बच्चे का कोई अपहरण नहीं किया गया है। इंस्पेक्टर ने बच्चे को उसके पिता से दिलवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें