फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बंदर के हमले से बचने के प्रयास में बच्चा छत से गिरा, गंभीर घायल

विज्ञापन
बंदरों के हमले से बचने के प्रयास में छत से गिरकर घायल हुआ बच्चा स्रोत स्वयं
विज्ञापन
मीरापुर। कस्बे के मौहल्ला कमलियान में बंदर के हमले से बचने के प्रयास में बच्चा छत से पड़ोसी के निर्माणाधीन मकान के लोहे के बीम से निकले सरिये पर जा गिरा। सरिया पेट में घुस जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह मौहल्ला कमलियान निवासी आशिफ का सात वर्षीय पुत्र अकरम अपने घर की छत पर खेल रहा था। उसी समय एक बंदर उसके पीछे दौड़ पड़ा। बंदर के हमले से बचने के प्रयास में बच्चा पड़ोसी के निर्माणाधीन मकान की छत से निकले बीम के सरिये पर जा गिरा।
बीम से बाहर निकला लोहे का सरिया उसके पेट में घुस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे लहूलुहान हालत में एक स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए।
विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। जहां बच्चे का उपचार चल रहा है।
कस्बावासियों का कहना है कि कस्बे में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। नागरिक सैकड़ो बार नगर पंचायत से बंदरों को पकड़वाने की मांग कर चुके है। नगर पंचायत मामले को गंभीरता से नही ले रही। घटना से नागरिकों में नगर पंचायत के प्रति भारी रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें