कलक्ट्रेट में वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान मौजूद मंत्री, विधायक व अन्य।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुख्यमंत्री ने किया बघरा बिजलीघर का लोकार्पण
मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बघरा बिजलीघर का लोकार्पण किया। एनआईसी में इस अवसर पर मंत्री और विधायक मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा और ऊर्जा राज्य मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से 132 केवी विद्युत उपकेंद्र बघरा का लोकार्पण किया। एनआईसी रूम में केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान, प्रदेश के राज्यमंत्री विजय कश्यप, कपिलदेव अग्रवाल, विधायक विक्रम सैनी, उमेश मलिक, डीएम सेल्वा कुमारी जे मौजूद रही। इस अवसर पर एनआईसी रूम में सीडीओ आलोक यादव, एडीएम अमित सिंह, एसई एसपी राम, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे। इस 132 केवी विद्युत उपकेंद्र की कुल लागत 27 करोड़ पांच लाख रही है। उपकेंद्र के ऊर्जीकरण से जनपद के बघरा, मुकुंदपुर, लडवा, नसीरपुर, कुटबा, करवाडा एवं खेड़ी दूधाहेड़ी क्षेत्रों की लगभग एक लाख की आबादी लाभान्वित हुई है। साथ ही 132 केवी विद्युत उपकेंद्र लालूखेड़ी की अतिभारिता भी दूर हुई है।