फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंटिंग प्रतियोगिता में छछरौली की रामबीरी अव्वल

विज्ञापन
मोरना प्रशिक्षण संस्थान में चित्रकला पेंटिंग प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार दे - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मोरना। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत शनिवार को नानाजी देशमुख पंजाब नेशनल बैक स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में नेहरू युवा केंद्र द्वारा पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें गांव छछरौली की रामबीरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

स्वच्छता पखवाड़ा के तहत आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कॅरियर काउंसलर समृद्धि त्यागी ने कहा कि कॅरियर बनाने के लिए छात्रों को सबसे पहले लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए, जिसके बाद निश्चित सफलता मिलेगी। महर्षि शुकदेव स्वामी कल्याणदेव डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरपी एस मलिक ने कहा कि छात्र-छात्राओं को पढ़ाई-लिखाई के साथ ही राष्ट्रीय कार्यक्रमों की जागरूकता में भी भूमिका निभानी चाहिए। इसके बाद पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
निर्णायक मंडल के आधार पर रामबीरी ने प्रथम, रीता धीमान ने द्वितीय, दीप्ति ने तृतीय, शिवानी ने चतुर्थ, शिवानी ने पंचम और मीना ने षष्टम स्थान पर रही। निर्णायक मंडल में प्रीति पाल व प्रीति चौधरी शामिल रहीं। प्रशिक्षक वरुण सिंह, अमित कुमार, बुशरा जमाल, ममता, मोनिका, मुस्कान, दुर्गेश शर्मा, स्वीटी, दीक्षा, वर्षा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें