फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे जनपद के खरीदार पहुंचे मंडी

विज्ञापन
खतौली में भंगेला पुलिस चेकपोस्ट पर वाहनों की चेकिंग करती पुलिस। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
भंगेला पुलिस चेकपोस्ट पर चेकिंग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। नेशनल हाईवे 58 पर मेरठ से मुजफ्फरनगर में प्रवेश करने से पहले भंगेला पुलिस चौकी से होकर निकलना पड़ता है। इस पुलिस चौकी पर लापरवाही बरतने वाले एक दरोगा समेत दो कांस्टेबलों को एसएसपी ने लाइनहाजिर कर दिया था, तभी से इस पुलिस चौकी पर आने जाने वाले सभी वाहनों की जांच पड़ताल की जा रही है। बिना पास वाले व्यक्तियों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। चेकिंग के दौरान वाहनों की कतारें लग जाती है।
दूसरे जनपद के खरीदार पहुंचे मंडी
खतौली प्रशासन के लाख प्रयासों के बाद भी दूसरे जनपद से आने वाले खरीदार नहीं रुक पा रहे हैं। शनिवार को भी अलसुबह काफी व्यापारी तथा विक्रेता अपने वाहनों से मंडी पहुंचे। अधिकारियों से आने से पूर्व ही वहां से सामान लेकर नौ दो ग्यारह हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर में बैठे व्यक्ति को दिखाई हवालात
खतौली में थाने से चंद दूरी पर स्थित शिव मंदिर में एक व्यक्ति बैठा हुआ था, जब पुलिस लॉकडाउन का पालन करा रही थी, तभी उस पर पुलिस की नजर गई। पुलिस ने संदिग्ध हालत में बैठे हुए व्यक्ति को पकड़ लिया। पुलिस ने उसे हवालात में बंद कर पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें