चरथावल के बिरालसी में महाराणा प्रताप जयंती मनाते ग्रामीण
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
सादगी के साथ मनाई जयंती
मुजफ्फरनगर, चरथावल। बिरालसी में महाराणा प्रताप स्मारक पर महाराणा प्रताप जयंती सादगी के साथ मनाई गई। स्वामी यशवीर महाराज ने उनकी वीरगाथा के प्रसंग सुनाए। आचार्य मृगेंद्र, लोकेश कुमार, अरविंद कुमार, सुभाष पुंडीर, अभय सिसौदिया मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर, हिंदू युवा वाहिनी की ओर से वीर शिरोमणि के स्मारक पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए माल्यार्पण किया। जिलाध्यक्ष मुकेश राणा, अमरीश पुंडीर, बबलू कुशवाहा, रामवीर सिंह, मुकेश राणा, अक्षय पुंडीर, सुभाष सिंह, अमित राणा, भरत सिंह, दुुष्यंत सिंह, भरत सिंह मौजूद रहे।