फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से ठगी की गृह मंत्रालय तक गूंज, अमित शाह ने अफसरों से की बात, पुलिस ने लिया एक्शन

Thu, 30 May 2024 06:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कीर्ति गिरी गोस्वामी से हुई लाखों की ठगी की गूंज गृह मंत्रालय तक पहुंच गई है। अमित शाह ने भी इस मामले में पुलिस अधिकारियों से बात की थी।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में ठगी का मामला। सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कीर्ति गिरी गोस्वामी से 36 लाख रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने सात लाख रुपये साइबर ठगों के विभिन्न खातों में फ्रीज करा दिए हैं। मामले की गूंज गृह मंत्रालय तक पहुंच गई और पिछले दिनों गृहमंत्री अमित शाह ने भी जिले के पुलिस अधिकारियों से बातचीत की थी।

विज्ञापन


साइबर ठगों ने सीएमएस को एक और दो मार्च को अलग-अलग व्हाट्सएप कॉल कर कहा था कि वह ईडी और लखनऊ से पुलिस अधिकारी सुनील मिश्रा व डीसीपी एसबी शिरोडकर बोल रहे हैं। सीएमएस को बताया गया कि उनके बैंक खाते में अनाधिकृत रूप से लेनदेन हुआ है। इतना ही नहीं ईडी की मुहर लगा एक वारंट उनके व्हाट्सएप पर भी भेजा गया।

साइबर ठगों ने ट्रांजेक्शन सही करने के लिए कुछ खाता नंबर दिए, जिनमें सीएमएस से एक से 22 मार्च तक 36 लाख 88 हजार 267 रुपये जमा कराए गए। बाद में ठगी का अहसास होने पर सीएमएस ने मंसूरपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

सीएमएस डॉ. कीर्ति गिरी गोस्वामी का कहना है कि उन्होंने ठगी का पता चलने पर साइबर क्राइम पोर्टल व मंसूरपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। उन्होंने लोगों को यह भी सुझाव दिया कि अनजान लोगों की व्हाट्सएप कॉल रिसीव करने से बचें और समय रहते धोखाधड़ी की सूचना पुलिस को दें।

यह भी पढ़ें: कौन है कुख्यात सुनील राठी: जिसे कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा, घोषित है अंतरराज्यीय माफिया, 41 केस हैं दर्ज
विज्ञापन

दक्षिणी भारत के रहने वाले हैं आरोपी
सीओ खतौली यतेंद्र नागर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर साइबर ठगों के खातों में सात लाख रुपये फ्रीज करा दिए है। आरोपी दक्षिणी भारत क्षेत्र के रहने वाले है। आरोपियों का पूर्ण पता लगाकर जल्द ही मंसूरपुर पुलिस साइबर ठगों को गिरफ्तार करने के लिए जाएगी।

यह भी पढ़ें: Exit Polls: वेस्ट यूपी की इन सीटों पर फेल हो गया था 2019 का एग्जिट पोल, पढ़िए आखिर कहां-कहां पलट गई थी बाजी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें