फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के साथ नाइंसाफी सहन नहीं : नरेश टिकैत

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के सिसौली से किसानों के जत्थे के साथ गाजीपुर बॉर्डर रवाना होने की तैयारी करते चौधरी न? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
किसानों के साथ नाइंसाफी सहन नहीं : नरेश टिकैत
विज्ञापन

सिसौली (मुजफ्फरनगर)। कृषि कानूनों और भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पर राजस्थान के अलवर में हुए हमले के विरोध में गाजीपुर बॉर्डर पर आयोजित की गई महापंचायत में शामिल होने के लिए भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत खाप चौधरियों के साथ सिसौली से रवाना हुए। चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि किसानों के साथ नाइंसाफी सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब नौ बजे भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत सिसौली स्थित आवास से वाहनों के काफिले के साथ रवाना हुए। चौधरी टिकैत पहले एतिहासिक गांव सोरम पहुंचे, जहां वे सर्वखाप मंत्री चौधरी कबूल सिंह की पुण्यतिथि में शामिल हुए। इस दौरान चौधरी टिकैत ने कहा कि देश का किसान अपनी मांगों को लेकर पिछले 109 दिन से दिल्ली के चारों ओर डटा हुआ है। आंदोलन के दौरान बड़ी संख्या में किसानों की शहादत हो चुकी है, लेकिन सरकार कृषि कानूनों को लेकर हठधर्मिता पर अड़ी हुई है। ऐसे में आज गाजीपुर बॉर्डर पर होने वाली पंचायत देश के किसानों में जोश भरने का काम करेगी। चौधरी नरेश टिकैत के साथ रवाना होने वालों में लाटियान खाप के चौधरी विरेंद्र सिंह, रेशपाल आक्खी, रणबीर जागर, नाजिम आलम, नवीन ठेकेदार, अनंगपाल और विशाल जागर समेत बड़ी संख्या में किसान गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें