फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुख्यात सोनू सक्का की 20 लाख की संपत्ति सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुख्यात सोनू सक्का की 20 लाख की संपत्ति सील
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के गांव सरवट निवासी कुख्यात बदमाश सोनू सक्का के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस-प्रशासन ने जानसठ स्थित उसके मकान को सील कर दिया है। सील किए गए मकान की कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव सरवट निवासी कुख्यात सोनू सक्का उर्फ मुरसलीन के खिलाफ लूट, हत्या, कॉंट्रेक्ट किलिंग जैसे कई मुकदमे दर्ज हैं। करीब एक साल पूर्व उसने साथियों के साथ शहर के मिमलाना रोड पर महमूदनगर निवासी आसिफ की एलानिया गोलियों से भूनकर हत्या की थी। इसके बाद से ही वह जेल में बंद है, जिसे शहर कोतवाली पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में निरुद्ध किया था। रविवार को पुलिस-प्रशासन ने सोनू सक्का के जानसठ स्थित एक मकान को गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए सील कर दिया है। उक्त मकान की कीमत प्रशासन ने करीब 20 लाख रुपये आंकी है। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें