फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत का भावपूर्ण स्मरण

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर : सिसौली में चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के चित्र पर पुष्प अर्पित करते मंत्री और विधायक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत का भावपूर्ण स्मरण
विज्ञापन

भौराकलां/सिसौली (मुजफ्फरनगर)। किसान मसीहा दिवंगत चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत का जन्मदिन मंगलवार को सिसौली में किसान जागृति दिवस के रूप में मनाया गया। किसान भवन में आयोजित यज्ञ में केंद्रीय राज्यमंत्री व विधायक सहित परिजनों ने भी आहुति देते हुए पुण्यात्मा को भावपूर्ण पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

भाकियू के संस्थापक चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत का 85वीं जयंती मंगलवार को सिसौली में किसान जागृति दिवस के रूप में मनाया गया। किसान भवन में हवन-यज्ञ किया गया, जिसमें केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान, विधायक उमेश मलिक के साथ ही भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत व अन्य परिजनों ने आहुति दी। इसके बाद आयोजित कार्यक्रम में किसान मसीहा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण नमन किया गया। इस दौरान चौधरी नरेश टिकैत ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कृषि कानूनों को किसानों के ऊपर जबरदस्ती थोप दिया गया है। वहीं, उन्हें फसलों का सही दाम नहीं मिल रहा है तो दूसरी ओर ट्यूबवेल के बिजली बिलों में बेतहाशा वृद्धि कर दी गई है, जिसे छोटे किसान नहीं भुगतान कर पाएंगे। उन्होंने हाथरस कांड की निंदा करते हुए कहा सरकार जाति धर्म के भेदभाव से ऊपर उठकर मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी लोगों को कड़ी सजा दिलाने का काम करे। कार्यक्रम में शामली विधायक तेजेंद्र निर्वाल, कुशल वीर ठाकुर ,मांगेराम त्यागी, बसंत बामडोली ,सत्येंद्र पुंडीर ,वीर सिंह ,मेनपाल चौहान, चंद्रवीर सिंह , दीपक शर्मा, जिला पंचायत सदस्य अजय गंठा, गौरव टिकैत आदि उपस्थित रहे। संचालन ओमपाल मलिक तथा अध्यक्षता लाटियान खाप के चौधरी बीरेंद्र लाटियान ने की। शिक्षा विचार मंच शामली की ओर से कुड़ाना निवासी जयवीर मलिक ने चौधरी नरेश टिकैत को ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें