फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकालकर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। चौधरी हरबंश सिंह कन्या डिग्री कॉलेज मुबारिकपुर तिगाई में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का रविवार को समापन किया गया। स्वयंसेविकाओं ने जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति संदेश दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने रासेयो के तहत स्वयंसेविकाओं के कार्यों की सराहना की। उनको शिक्षा के साथ-साथ समाज के विकास के लिए कार्य करने हेतु प्रेरित किया। प्राचार्या डॉ. मधु दीक्षित के साथ ही कार्यक्रम अधिकारी संतरेश रानी ने कहा कि रासेयो शिविर के तहत स्वयंसेविकाओं में सामूहिक जीवन जीने, कठिनाइयों व आपदाओं का सामना करने की क्षमता का विकास की भावनाओं को विकसित किया गया। इससे पहले गांव में जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति संदेश दिया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य प्रकाश पाठक मौजूद रहे। कार्यक्रम में डॉ. पूजा राठी, नेहा शर्मा, ऋतु पाल, आयुषी शर्मा, दुर्गेश, मीनू, निशा, रिदा, पूजा, गुलनाज, ज्योति, मीनू, अनीता, अंजलि, दीपा, नेहा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें