फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह की रालोद शाखा ने भी मुझे सपोर्ट किया : मलिक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सपा के सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि भारत रत्न चरण सिंह वादियों की एक शाखा सपा और दूसरी रालोद है। रालोद का भाजपा से गठबंधन होने के बाद भी इनकी शाखा के लोगों ने सपा को सपोर्ट किया है। वह हमें अपना मानते हैं। उन्होंने कहा कि जिले में जीएसटी चोरी करने वाले उद्यमियों के सिंडीकेट को तोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

महावीर चौक स्थिति सपा कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता में हरेंद्र मलिक ने कहा कि हम चाहते हैं कि जिले में व्यापार और उद्योग फले फूले। सभी व्यापारियों को बराबर का लाभ मिलना चाहिए। हमारे जिले में कुछ उद्यमी जीएसटी चोरी का सिंडीकेट चला रहे हैं। सरकार के राजस्व की चोरी कर रहे हैं। ऐसे सिंडीकेट को नहीं चलने दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि हरिद्वार हमारी तीर्थनगरी है। इस मार्ग पर पड़ने वाले टोल खत्म होने चाहिए। इस मामले को वह लोकसभा में उठाएंगे। पत्रकार वार्ता में सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी, राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, इलम सिंह गुर्जर, राजकुमार यादव, श्यामलाल बच्ची सैनी, बोबी त्यागी, सलीम मलिक, विनय पाल, साजिद हसन, सोमपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विचार मंच ने जीत पर दी बधाई

मुजफ्फरनगर। पूर्व सांसद धर्मवीर सिंह त्यागी विचार मंच ने हरेंद्र मलिक की जीत पर खुशी जाहिर की। नरेंद्र त्यागी के आवास पर हुई मंच की बैठक में सपा-कांग्रेस प्रत्याशी हरेंद्र मलिक को जन नेता बताया गया। प्रेस प्रवक्ता जय कुमार ने कहा कि यह बड़ी जीत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें